जनपद फर्रूखाबाद का ग्रामीण आर्थिक विकास एक समीक्षात्मक अध्ययन

लेखक

  • राजकुमार साहू शोध छात्र, अर्थशास्त्र विभाग, मेजर एस डी सिंह विश्वविद्यालय, फर्रूखाबाद ##default.groups.name.author##
  • डॉ. संजीव कुमार सहायक आचार्य, अर्थशास्त्र विभाग, मेजर एस डी सिंह विश्वविद्यालय, फर्रूखाबाद ##default.groups.name.author##

##semicolon##

https://doi.org/10.65785/vijact.v2i1.07

सार

यह शोध-पत्र जनपद फर्रूखाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक विकास का बहुआयामी विश्लेषण प्रस्तुत करता है। अध्ययन में कृषि, गैर-कृषि रोजगार, आधारभूत संरचना, सामाजिक विकास, सरकारी योजनाओं के प्रभाव तथा चुनौतियों का मूल्यांकन किया गया है। द्वितीयक आँकड़ों, सरकारी रिपोर्टों एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर यह पाया गया कि यद्यपि कृषि क्षेत्र यहाँ की अर्थव्यवस्था का मूल आधार है, फिर भी कृषि की उत्पादकता, सिंचाई संसाधनों, बाज़ार उपलब्धता तथा तकनीकी हस्तांतरण में कई कमियाँ बनी हुई हैं। बेरोज़गारी, प्रवासन, सीमित औद्योगिक ढाँचा तथा महिलाएँ एवं युवाओं की आर्थिक भागीदारी भी विकास को प्रभावित करने वाले महत्त्वपूर्ण तत्व हैं। अध्ययन यह दर्शाता है कि यदि कृषि-आधारित उद्योग, कौशल विकास, ग्रामीण अवसंरचना तथा डिजिटलीकरण को प्राथमिकता दी जाए, तो फर्रूखाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज़ आर्थिक उन्नति सम्भव है।

मुख्य शब्द: सतत विकास, कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा, सामाजिक संरचना, कृषि उत्पादकता

##submission.downloads##

प्रकाशित

2026-01-31

अंक

खंड

Articles