जनपद श्रावस्ती के माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों में व्यावसायिक जागरूकता एवं अभिप्रेरणा के मध्य सहसंबंध का अध्ययन

लेखक

  • सृष्टि सिंह एम.एड. छात्रा, शिक्षाशास्त्र विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ ##default.groups.name.author##
  • डॉ. देवेन्द्र कुमार यादव सहायक प्राध्यापक, शिक्षाशास्त्र विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ ##default.groups.name.author##

##semicolon##

https://doi.org/10.65785/4pp10558

सार

प्रस्तुत शोध पत्र माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों में व्यावसायिक जागरूकता एवं अभिप्रेरणा के मध्य सहसंबंध पर आधारित है। इसके अतिरिक्त,  माध्यमिक स्तर के बालक एवं बालिकाओं के मध्य  व्यावसायिक जागरूकता एवं अभिप्रेरणा के मध्य सहसंबंध का अध्ययन किया गया है। यह अध्ययन वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि पर आधारित है।  अध्ययन के प्रतिदर्श के रूप के उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद श्रावस्ती के माध्यमिक स्तर के कक्षा नवीं एवं दसवीं के 100 विद्यार्थियों का चयन उद्देश्यपूर्ण प्रतिदर्श प्रविधि द्वारा किया गया है। शोध संबंधी आंकड़ों के संकलन के लिए शोधकर्ता द्वारा पांच बिंदु लिकर्ट मापनी पर आधारित स्वनिर्मित मापनियों का प्रयोग किया गया है। इनमें क्रमशः 34 कथनों से युक्त “व्यावसायिक जागरूकता मापनी” एवं 50 कथनों से युक्त “अभिप्रेरणा मापनी” शामिल है ।प्रस्तुत अध्ययन में संकलित आँकड़ों के विश्लेषण हेतु सांख्यिकीय  प्रविधियां के अंतर्गत  माध्य,  मानक विचलन तथा पियर्सन सहसंबंध गुणांक का उपयोग किया गया ।आंकड़ों के विश्लेषण के पश्चात यह निष्कर्ष प्राप्त  हुआ है  कि माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों में व्यावसायिक जागरूकता एवं अभिप्रेरणा के मध्य सकारात्मक सहसंबंध पाया गया। साथ ही बालक एवं बालिकाओं के मध्य व्यावसायिक जागरूकता एवं अभिप्रेरणा के मध्य धनात्मक सहसंबंध पाया गया। अध्ययन से यह भी स्पष्ट हुआ है कि  बालकों में उच्च सहसंबंध तरह बालिकाओं में मध्यम सहसंबंध पाया गया।

Keywords: माध्यमिक स्तर, व्यावसायिक जागरूकता, अभिप्रेरणा, सहसंबंध

##submission.downloads##

प्रकाशित

2026-05-31

अंक

खंड

Articles