परास्नातक स्तर के विद्यार्थियों की शोध के प्रति अभिवृत्ति का अध्ययन

लेखक

  • सोनी वर्मा एम.ए., शिक्षाशास्त्र विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ ##default.groups.name.author##
  • डॉ. देवेन्द्र कुमार यादव सहायक प्रोफेसर, शिक्षाशास्त्र विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ ##default.groups.name.author##

##semicolon##

https://doi.org/10.65785/vijact.v2i4.38

सार

प्रस्तुत शोध पत्र परास्नातक स्तर के विद्यार्थियों की शोध के प्रति अभिवृत्ति विषय पर आधारित है। अध्ययन का मुख्य उद्देश्य परास्नातक स्तर के विद्यार्थियों की शोध के प्रति अभिवृत्ति का अध्ययन करना है। इसके अतिरिक्त जेंडर तथा विषय-वर्ग (एम.ए. एवं एम.एड.) के आधार पर विद्यार्थियों की शोध अभिवृत्ति का तुलनात्मक अध्ययन भी किया गया है। अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। प्रतिदर्श के रूप में 80 विद्यार्थियों का चयन किया गया। आँकड़ों के विश्लेषण हेतु माध्य, मानक विचलन, t-परीक्षण एवं मान-व्हिटनी U-परीक्षण का प्रयोग किया गया। अध्ययन के निष्कर्षों से ज्ञात हुआ कि पुरुष एवं महिला विद्यार्थियों की शोध अभिवृत्ति में कोई सार्थक अंतर नहीं पाया गया, जबकि एम.ए. एवं एम.एड. विद्यार्थियों की शोध अभिवृत्ति में सार्थक अंतर पाया गया। अधिकांश विद्यार्थियों की शोध के प्रति अभिवृत्ति औसत स्तर की पाई गई।

Keywords: शोध अभिवृत्ति, परास्नातक विद्यार्थी, अनुसंधान, उच्च शिक्षा, शोध प्रशिक्षण

##submission.downloads##

प्रकाशित

2026-04-30

अंक

खंड

Articles