कानपुर के अनुसूचित जाति विद्यार्थियों पर प्रशासनिक योजनाओं की जागरूकता एवं उपयोगिता का मूल्यांकनात्मक अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.65785/vijact.v2i3.23Abstract
प्रस्तुत अध्ययन कानपुर नगर जनपद के अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के संदर्भ में शासकीय शैक्षिक योजनाओं की जागरूकता एवं उनकी वास्तविक उपयोगिता का मूल्यांकन करता है। भारत में अनुसूचित जाति समुदाय की शैक्षिक प्रगति हेतु पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं राष्ट्रीय अध्येतावृत्ति जैसी अनेक योजनाएँ संचालित हैं, परंतु इनकी पहुँच एवं प्रभावशीलता में अंतराल बना हुआ है। अध्ययन का उद्देश्य द्वितीयक सरकारी आँकड़ों के आधार पर इन योजनाओं की पहुँच, लाभार्थी प्रवृत्ति एवं नामांकन-संबंध का परीक्षण करना है। अध्ययन वर्णनात्मक एवं विश्लेषणात्मक शोध अभिकल्प पर आधारित है तथा इसमें जनगणना 2011, अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण एवं सामाजिक न्याय मंत्रालय के प्रकाशित आँकड़ों का उपयोग किया गया है। यह परिकल्पना परखी गई कि योजनागत वित्तीय सहायता एवं अनुसूचित जाति नामांकन में सकारात्मक संबंध है। परिणाम दर्शाते हैं कि लाभार्थियों की संख्या एवं बजट उपयोग में हाल के वर्षों में गिरावट आई है तथा निर्धारित लक्ष्य की तुलना में उपलब्धि अत्यंत कम रही। निष्कर्षतः जागरूकता-प्रसार एवं प्रशासनिक सुधार की तत्काल आवश्यकता है।
Keywords: अनुसूचित जाति, प्रशासनिक योजनाएँ, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, शैक्षिक जागरूकता, कानपुर नगर |
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 VED International Journal of Arts, Commerce and Technology

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
