शिक्षक प्रशिक्षुओं की भावात्मक परिपक्वता एवं सामाजिक परिपक्वता के संदर्भ में समायोजन का अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.65785/vijact.v2i4.35Abstract
भारत एक तीव्र गति से विकसित होने वाला देश है, जहाँ शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है, फिर भी व्यक्तियों के समग्र विकास से संबंधित चुनौतियाँ विद्यमान है। शिक्षक प्रशिक्षु, भावी शिक्षकों के रूप में, समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। भावात्मक परिपक्वता एवं सामाजिक परिपक्वता, शैक्षिक एवं व्यावसायिक जीवन में समायोजन के महत्वपूर्ण निर्धारक माने जाते हैं। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य शिक्षक प्रशिक्षुओं की भावात्मक परिपक्वता एवं सामाजिक परिपक्वता के संदर्भ में समायोजन का अध्ययन करना है। प्रस्तुत अध्ययन के लिए सरल यादृच्छिक प्रतिदर्शन विधि का प्रयोग करते हुये कानपुर नगर एवं कानपुर देहात के बीएड संचालित (सहायताप्राप्त एवं वित्तविहीन) महाविद्यालयों का चयन किया गया । पुनः उक्त चयनित सहायताप्राप्त तथा वित्तविहीन महाविद्यालयों में अध्ययनरत समस्त बीएड शिक्षक प्रशिक्षुओं में से कुल 800 बीएड शिक्षक प्रशिक्षुओं का चयन सरल यादृच्छिक प्रतिचयन विधि का प्रयोग करते हुए किया गया। आंकड़ों के संकलन हेतु डॉ.यशवीर सिंह और महेश भार्गव (2024) द्वारा निर्मित एवं मानकीकृत भावात्मक परिपक्वता पैमाना (इमोशनल मैच्योरिटी स्केल), डॉ० नलिनी राव (2023) द्वारा निर्मित एवं मानकीकृत सामाजिक परिपक्वता पैमाना (सोशल मैच्योरिटी स्केल), तथा शोधार्थिनी द्वारा स्वनिर्मित समायोजन पैमाना (एडजस्टमेंट स्केल) का प्रयोग किया गया है। संकलित आंकड़ों के विश्लेषण के लिये मध्यमान, मानक विचलन, मध्यमान प्रतिशत, एवं पियरसन सहसंबंध गुणांक सांख्यिकीय प्रविधियों का प्रयोग किया गया है। अध्ययन के प्रमुख निष्कर्षों में बी०एड० शिक्षक प्रशिक्षुओं में भावात्मक परिपक्वता का स्तर मध्यम से उच्च तथा सामाजिक परिपक्वता का स्तर उच्च पाया गया जबकि समायोजन का स्तर औसत पाया गया । इसके अतिरिक्त भावात्मक परिपक्वता एवं सामाजिक परिपक्वता तथा समायोजन के मध्य सकारात्मक एवं सार्थक सहसंबंध पाया गया ।
मुख्य शब्द: भावात्मक परिपक्वता, सामाजिक परिपक्वता, समायोजन, शिक्षक प्रशिक्षु
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 VED International Journal of Arts, Commerce and Technology

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
